खटीमा। ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पंचेश्वर काॅलोनी अमाऊं निवासी राकेश अग्रवाल (60) पुत्र स्व. कैलाश अग्रवाल बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अमाऊं में चर्च के पास रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे। उनके हाथ में एक सीढ़ी थी जिसे लेकर वह पटरी पार कर रहे थे। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। झनकईया थाने के उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भेज दिया गया है।