फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Wed, 19 Nov 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा बाईपास पर सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन


खटीमा। बाईपास पर सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, उमरुखुर्द निवासी भोले सिंह राना (65) पुत्र मनोहर सिंह रात करीब 8:30 बजे साइकिल से अपने भतीजे के घर के लिए निकले थे। वह बाईपास से होकर जा रहे थे तभी तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती का काम करते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें