बाजपुर। अनाज मंडी समिति परिसर में आठ गेहूं तौल स्थापित किए गए हैं जिन पर गेहूं तौल की जाएगी। इसमें दो तौल केंद्र खादय विभाग, अन्य छह केंद्र सहकारिता विभाग के शामिल हैं। मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा ने बताया कि सहकारिता सहित आठ गेहूं तौल केंद्र मंडी में खोले गए हैं लेकिन अभी गेहूं की आवक नहीं हुई है। इधर, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि गेहूं तौल केंद्रों पर किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं संचालित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।