सितारगंज/खटीमा। बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में मंगलवार की देर शाम शोएब निवासी इस्लामनगर, हसन, विशाल वर्मा और सुभाष घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खटीमा में नदन्ना बाईपास पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायल सुजिया महोलिया निवासी सुमित्रा देवी, आदित्य, पकड़िया निवासी गणेश और अमाऊं निवासी जीवन को 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उप जिला अस्पताल में पहुंचाया।