सितारगंज में पकड़ी गई सागौन के लट्ठों से भरी पिकप। संवाद
सितारगंज। वन कर्मियों ने पिकअप में लदे सागौन के आठ लट्ठे पकड़े। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि रविवार तड़के शक्तिफार्म तिराहे के पास पिकअप को रोका। चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। वाहन में सागौन के आठ लट्ठे लदे हुए थे। मामले में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।