फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में आठ घंटे इंटरनेट धड़ाम, दो निगमों की लड़ाई से जनता परेशान

Sat, 04 Mar 2023 09:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम व बीएसएनएल के अधिकारियों की लड़ाई से जनता को इंटरनेट की दिक्कतें झेलनी पड़ीं। शनिवार की सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बीएसएनएल का इंटरनेट धड़ाम रहा। दोनों निगमों के अधिकारी एक-दूसरे पर ही आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। इससे बीएसएनएल के 700 उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में बीएसएनएल की फाइबर केबल उर्जा निगमों के पोलों से होकर घरों में इंटरनेट की सुविधा दे रही हैं। शनिवार की सुबह जी-20 समिट की तैयारियों को लेकर ऊर्जा निगम के पोल से बीएसएनएल की केबल टूट गई। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंशुल मदान का कहना है कि बीएसएनएल की केबल पोल में ढीली तरीके से डाली गई हैं। जी-20 समिट की तैयारियों को लेकर पोल में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। बीएसएनएल के अधिकारियों को तारें टाइट करने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, बीएसएनएल के एसडीओ अरुण छाबड़ा ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन उनसे शाम को बात हो पाई। अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद बीएसएनएल की टूटी केबल ठीक करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम के पोल में बीएसएनएल की तार डाल सकते हैं। इससे किसी से भी अनुमति लेनी जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें