फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आ गए मुस्तफा...आ गए मुस्तफा...मरहबा...मरहबा

Fri, 29 Sep 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-28एसटीजी02पी: सितारगंज जश्ने ईद मिलादुन्नबी कान्फ्रैंस के दौरान एसडीएम तुषार सैनी को सम्मानित
विज्ञापन
सितारगंज। सरकार की आमद मरहबा, आ गए मुस्तफा-आ गए मुस्तफा मरहबा-मरहबा, ...इक दीवाना चला झूमता झूमता, शाह अहमद रज़ा का पता पूछता... आदि नात ए पाक और मनकबद पढ़कर बिहार के शायरे इस्लाम नसीम सहर गयाबी ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। काशीपुर से आए मौलाना कासिमुल कादरी ने अल्लाह के प्यारे रसूल हुजूर सल्लललाहो अलैहवसल्लम के बचपन का वाकिया सुनाकर मुस्लिमों को उनके बताए रास्तों पर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

बुधवार शाम बाद नमाजे इशां के जामा मस्जिद तिराहा पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी व और मोहम्मदी कमेटी की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में बिहार के शायरे इस्लाम नसीम सहर गयाबी ने...गम की धूप में मुस्कराना आ ही जाता है, नबी की नात का लव पर तराना आ ही जाता है... आदि नाते पढ़ीं। इसके अलावा...गली गली अली..अली, नगर नगर अली...अली कलाम से कांफ्रेंस में अली की सदाएं गूंजने लगीं। शायरे इस्लाम तस्लीम अमानती ने...सारे आलम की जरूरत नूर वाला आ गया...नात पढ़कर समा बांध दिया। काशीपुर से आए मौलाना कासिमुल कादरी ने हुजूर सल्लललाहो अलैह वसल्लम के बचपन का वाकियां बयां किया।
जामा मस्जिद के खतीब मो. कासिम मिस्वाही, सिद्दीक-ए-अकबर मस्जिद के खतीब मो. अशरफ उल कादरी, सुनहरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तफा, गौसिया मस्जिद के इमाम मुफ्ती आरिफ नूरी, मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना सलीम रज़ा समेत कई उलेमाओं ने पैगंबर मोहम्मद की शान में कलाम पेश किए। इससे पूर्व कमेटी की ओर से सदर रफीक उल कादरी ने उलेमाओं को अमामा औश्र उपहार देकर सम्मानित किया गया। निजामत बरेली से आए शायरे इस्लाम मो. इमरान रिजवी ने की। वहां कमेटी के सदस्य आसिफ मियां, मजहर अली मियां, मौलाना आरिफ वाहिदी, मुशीर लारी, मो. हसन बबलू, जिलानी अंसारी, यूसुफ मियां आदि थे। इधर, कमेटी की ओर से प्रशासन के सहयोग करने पर एसडीएम तुषार सैनी, एसएसआई हरविंद्र कुमार, नगर पालिका के राजेश अरोरा आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-28एसटीजी02पी: सितारगंज जश्ने ईद मिलादुन्नबी कान्फ्रैंस के दौरान एसडीएम तुषार सैनी को सम्मानित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें