फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार्रवाई नहीं करने पर फूंका जिला पुलिस का पुतला

Thu, 10 Oct 2024 04:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। देवभूमि रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित व्यक्ति की सहायता नहीं करने पर ऊधमसिंह नगर पुलिस के पुतला फूंका। उनका आरोप है कि कोतवाली किच्छा पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोपियों की कानून के विरुद्ध जाकर मदद की है।
विज्ञापन

बुधवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने जीजीआईसी मोड़ के पास जिला पुलिस के पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरु अर्जन देव कॉलोनी किच्छा निवासी गिरीश चंद्र पांडे के घर दूसरे समुदाय के लोगों ने उनकी पुत्री और पत्नी के साथ मारपीट कर अभद्रता की। पुलिसकर्मी ने आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया।
मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजने के बाद भी आरोपी दरोगा के निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, आशीष चौबे, गुरनाम सिंह, मनोज कश्यप, विवेक कुमार, अनुज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें