फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1600 बेसिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
प्रेमचंद्र चौहान, प्राचार्य, डायट। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता के सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिले में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को पढ़ाने वाले करीब 1600 सहायक अध्यापक व अध्यापिकाओं को 40 बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार से रुद्रपुर स्थित शिक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ऊधमसिंह नगर में मास्टरों ट्रेनरों की छह दिवसीय ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य प्रेमचंद्र चौहान ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आधारभूत भाषाई साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान पर सोमवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। इसमें जिले के सभी विकासखंडों से चयनित 78 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। छह दिवसीय इस प्रशिक्षण के बाद जिले के सभी सातों विकासखंडों में यह मास्टर ट्रेनर प्राथमिक के कक्षा एक से तीसरी तक के बच्चों को पढ़ाने वाले सहायक अध्यापक व अध्यापिकाओं को 40 बैच में प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें