फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 30 वन रक्षकों ने किया सीमैप का भ्रमण

Sun, 20 Jul 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के 30 वन रक्षकों के दूसरे बैच ने शुक्रवार को केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) का शैक्षिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य वन रक्षकों की व्यावहारिक समझ को बढ़ाना रहा। सीमैप के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅ. आरसी पड़लिया ने बताया कि भ्रमण दल को एमएपी के संपूर्ण जीवनचक्र के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इसमें खेती, आसवानी और गुणवत्ता विश्लेषण शामिल रहे। प्रतिभागियों ने स्थायी प्रथाओं और प्रसंस्करण तकनीकों को देखने के लिए प्रकृति पार्क, वर्मी कंपोस्ट इकाई और आसवन इकाई का भ्रमण किया। साथ ही प्रयोगशाला सत्र में उन्होंने कई तेल सुगंध, तेल गुणवत्ता, गैस क्रोमैटोग्राफी और मूल्यांकन के लिए उन्नत विश्लेषणात्मक विधि की जानकारी हासिल की। भ्रमण दल के साथ डाॅ. आरके उपाध्याय, डाॅ. वेंकटेश केटी, डाॅ. दिपेंद्र कुमार और अमित चौहान भी रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें