काशीपुर। राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 15 अगस्त तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया चलेगी लेकिन अब तक महाविद्यालय प्रशासन पाठ्यक्रमों के मुताबिक कक्षा मेंसीटों का निर्धारण नहीं कर सका है। ऐसे में दाखिले के लिए गठित कमेटियों के सामने समस्या खड़ी हो रही है।
कुमाऊं विवि के आदेशानुसार छह अगस्त से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी थी। नई शिक्षा नीति के चलते पहले दिन एक भी प्रवेश नहीं हुआ। अभी तक विवि से मेरिट लिस्ट महाविद्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। महाविद्यालय प्रशासन अब तक स्नातक पाठ्यक्रमों में सीटों का निर्धारण नहीं कर सका है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश स्नातक पाठ्यक्रमों में शासन के आरक्षण निर्देशानुसार किए जाएंगे।
इसके लिए अभ्यर्थियों को आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र उत्तराखंड शासन की ओर से निर्धारित वैधता अवधि का मान्य होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों व दिव्यांग को शासनादेशानुसार आरक्षण मिलेगा। साथ ही जो महिला-पुरुष जिस वर्ग का होगा उसे उसी श्रेणी का क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। प्रत्येक वर्ग में सामान्य योग्यता क्रम में यदि चयन के बाद उपर्युक्त प्रतिशत के साथ अभ्यर्थियों की संख्या पूरी हो जाती है तब अतिरिक्त आरक्षण नहीं मिलेगा।
जाति आरक्षण प्रतिशत में
अनुसूचित जाति 19 फीसदी
अनुसूचित जनजाति 04 फीसदी
अन्य पिछड़ा वर्ग 14 फीसदी
आर्थिक रूप से कमजोर 10 फीसदी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संबंधी आरक्षण प्रतिशत
श्रेणी आरक्षण प्रतिशत में
महिलाएं 30 फीसदी
भूतपूर्व सैनिक 05 फीसदी
दिव्यांग 04 फीसदी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 02 फीसदी
महाविद्यालय में 15 अगस्त तक स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। पाठ्यक्रमों में सीट आरक्षण को लेकर जल्द कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। छह अगस्त से प्रवेश शुरू होने थे लेकिन प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन दाखिले नहीं हो सके।
- डॉ. चंद्र राम, प्राचार्य, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।