फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को डिजिटल लेन-देन को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
खटीमा के चकरपुर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से आयोजित डिजिटल साक्षरता जागरूकता शिविर में म? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक चकरपुर की ओर से गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक प्रकाश सिंह करायत ने उपभोक्ताओं को डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक डिजिटल लेनदेन डिजिटल फार्मेट में करने का आह्वान किया। करायत ने जनधन खाते, बीमा सुरक्षा, अटल पेंशन जीवन ज्योति बीमा, डेयरी केसीसी और पशुपालन ऋणों की जानकारी दी। शाखा उपप्रबंधक साक्षी गोस्वामी ने उपभोक्ताओं को डिजिटल लेनदेन में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बीडीओ एनसी उपाध्याय, दुग्ध निरीक्षक डेरी विकास विभाग एनआरएलएम के प्रबंधक इकबाल अंसारी, स्वयं सहायता समूह सीआरपी सोनी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें