रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने डिलीवरी के बाद रक्तस्राव होने की पहले से पहचान कर समय पर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएमओ कार्यालय सभागार में डिलीवरी के बाद रक्तस्राव पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए सीएमओ ने कहा कि प्रसव के बाद रक्तस्राव से होने वाली मातृ मृत्यु दर को कम करना होगा। कहा कि प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्राव रोकने के लिए हरसंभव कोशिश करनी होगी। प्रशिक्षण में एसीएमओ डाॅ. एसपी सिंह, एसीएमओ डाॅ. राजेश आर्या, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश अरोड़ा, डीपीएम हिमांशु मुस्यूनी, डीडीएम चांद मिया और ब्लॉक प्रसव केंद्रों के कर्मचारी मौजूद थे।