खटीमा। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को खटीमा में दिव्यांग सम्मान व सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 दिव्यांग जनों को एक ई-रिक्शा, चार ट्राई साइकिल, दो बैसाखी और तीन श्रवण यंत्र दिए गए। वहां पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ. विनीता सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मुख्य अतिथि जिपं. अध्यक्ष अजय मौर्य, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, नंदन खड़ायत, दान सिंह रावत, रमेश जोशी थे।