फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अस्पताल गेट पर ई-रिक्शा चालकों की अराजकता

Sun, 27 Apr 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के रास्ते को घेरकर सड़क पर खड़े हो रहे ई-रिक्शा मरीज, स्टाफ के वाहनों के साथ ही एंबुलेंस की आवाजाही में भी दिक्कत पैदा कर रहे हैं। यात्रियों की तलाश में हर रोज सुबह से ही एनएच 109 पर स्थित जिला अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर कतार से ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाते हैं। चालक अस्पताल के मुख्य गेट पर वाहन खड़ा कर अस्पताल से आने वाले मरीजों और तीमारदारों का इंतजार करते रहते हैं। यात्रियों की तलाश में ई-रिक्शे इस कदर खड़े कर दिए जाते हैं कि अन्य वाहन तो दूर दोपहिया की आवाजाही लायक जगह नहीं बचती है। अस्पताल में पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती रहती है, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्य, सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह का कहना है कि अस्पताल के गेट के सामने खड़े ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इस मामले में और सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें