काशीपुर के प्रदूषण को नियंत्रित के लिए अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों ने अन्य विभागों के साथ बैठक कर शहर के प्रदूषण को नियंत्रित के लिए बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि भवन आदि निर्माण को ढककर धूल को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी पूरी तरह प्रतिबंधित करना होगा।
बुधवार को पीसीबी ने नगर निगम, एआरटीओ, पूर्ति विभाग, कृषि, विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर शहर के प्रदूषण व धूल को नियंत्रित करने पर चर्चा की। बैठक के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज और वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर देहरादून भेजी जाएगी। वहां पर नगर आयुक्त विवेक राय, पीसीबी राज्य पर्यावरण अभियंता डॉ. अंकुर कंसल, पीसीबी के एई सुनील कुमार आर्या, सहायक कृषि अधिकारी कृष्ण पाल, परिवहन विभाग मुख्य सहायक ललित मठपाल आदि मौजूद रहे।
ये किए जाएंगे उपाय
एआरटीओ के माध्यम से वाहनों की फिटनेस की जांच
प्रदूषण जांच केंद्रों की निगरानी
कच्ची सड़कों पर पानी का छिड़काव