फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पिपलिया नंबर एक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
Durga Pooja in pipaliya Gadarpur - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। निकटवर्ती ग्राम पिपलिया नंबर एक में सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर दिनेशपुर के स्वामी विवेकानंद महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि पिता शिव रूप होते हैं और माता पार्वती का रूप होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता की सेवा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन

बंगाली समुदाय के लिए नवरात्र के दिनों में आने वाली नव दुर्गा पूजा विशेष महत्व रखती है। सब लोग पूरे वर्ष भर इस दिन का इंतजार करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंगाली समाज अपने इतिहास को स्टेज के माध्यम से दोहराता है जिसे स्थानीय भाषा में जात्रा गान कहा जाता है।
पूजा समिति के अध्यक्ष ओमियो विश्वास ने बताया कि पिपलिया नंबर एक में वर्ष 1982 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में सभी वर्गों के धर्म प्रेमी प्रतिभाग करते हैं। मंदिर समिति ने स्वामी विवेकानंद महाराज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशांत मुखर्जी, शुभांकर विश्वास, प्रताप मंडल, पृथ्वी राय, आशीष बाला, मुकेश बाला, निर्मल विश्वास, विष्णु विश्वास, श्याम बाला, काला चंद, नंदलाल, दीपक विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें