फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Oct 2023 12:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मंगलवार की रात वह खाना खाने जा रहा था। 
विज्ञापन
डंपर चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम नेवा नगला थाना हाफिजगंज बरेली निवासी दोदराज गंगवार (28) सिडकुल ढाल पर स्थित एक ट्रांसपोर्टर का डंपर चलाता था और ट्रांसपोर्ट में ही रहता था। मंगलवार की रात वह खाना खाने जा रहा था। सिडकुल ढाल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

राहगीरों और ट्रांसपोर्ट मालिक ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें