रुद्रपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षतिग्रस्त डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
मंगलवार सुबह रुद्रपुर हाईव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गदरपुर की तरफ से एक डंपर सुल्तानपुर पट्टी जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र मेहता पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक आजम निवासी रामपुर को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने एबुंलेंस से चालक को मरणअवस्था में उप जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।
परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। किस वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।