फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर से टकराई रोडवेज बस, सकुशल बचे यात्री

Tue, 28 Nov 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के कीरतपुर में डंपर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नेशनल हाईवे- 74 पर कीरतपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

रुद्रपुर। नेशनल हाईवे में जा रहे डंपर के आगे अचानक एक पशु आने से चालक ने ब्रेक लगा दिया। इसके चलते पीछे आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस डंपर के पीछे टकरा गई। टक्कर लगने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई और दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य पर भेजा गया।
सोमवार को हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूके07पीए 4188 42 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई थी। रामपुर जिले में जाम की सूचना पर चालक बस को काशीपुर के रास्ते ले जा रहा था। बस के आगे डंपर चल रहा था। इसी बीच डंपर के आगे एक पशु आ गया और चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। अचानक डंपर रुका तो बस ने डंपर के पीछे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और डिवाइडर पर लगे बिजली का खंबा टूट गया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में दहशत मच गई और दहशत के मारे यात्री बस से उतर गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही शीशा भी टूट गया। बस चालक ने घटना की सूचना निगम प्रबंधन को दी। इसके बाद दूसरी बस भेजकर यात्रियों को दिल्ली भेजा गया। हादसे में बस में बैठे किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें