खटीमा में स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। कोरोना के खिलाफ जंग के बीच भी नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में नशे के सौदागर सक्रिय होने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस ने एक नशे के धंधेबाज को करीब बीस हजार रुपये के 3.80 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। जिससे इस धंधे में लगे लोगों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि रविवार की देर शाम को बाजार पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एसआई अनिल चौहान के नेतृत्व में टनकपुर में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच वीटू माल के पास एक संदिग्ध पुलिस टीम को देख भागने लगा। टीम ने उसका पीछा कर दबोचा। आरोपी इस्लामनगर निवासी मो.इस्लाम की तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपी इसका खुद भी प्रयोग करने के साथ बेचता भी है। इस धंधे में लिप्त कुछ लोगों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।