फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में बूंदाबांदी और हल्की बारिश से ठंड बढ़ी

Sat, 24 Jan 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/मझोला। खटीमा और मझोला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ गई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में करीब दो मिमी (मिलीमीटर) बारिश रिकॉर्ड की गई। बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बाद क्षेत्र का न्यूतनम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें