फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डेयरी के टैंकर चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, परिजनों का इंतजार
विज्ञापन


खटीमा। दुग्ध संघ के अनुबंधित टैंकर चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और घटना से परिजनों का अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को आंचल दुग्ध संघ के अनुबंधित टैंकर के चालक विजय पाल (41) पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम अच्छरोंडा, थाना परतापुर जिला मेरठ (यूपी) की डेयरी परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। दूध डेयरी कर्मचारियों ने उसे उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मेरठ दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। डेयरी के कर्मचारी लाखन सिंह ने बताया कि टैंकर चालक विजयपाल रविवार की देर शाम टैंकर लेकर डेयरी परिसर आया था और वहीं टैंकर खड़ा कर दिया। सोमवार को टैंकर चालक की हालत बिगड़ने पर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें