फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Fri, 20 Dec 2024 04:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में  खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दड़ियाल रोड स्थित गांव धीमरखेड़ा पार का मझरा निवासी बब्बू सिंह (40) पुत्र स्व. जालम सिंह शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे कुंडेश्वरी स्थित एक स्टोन क्रशर से खनन सामग्री लेने गया था। थोड़ी देर बाद लौटते समय कुंडेश्वरी के ढकिया रोड स्थित नूरपुर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बब्बू सिंह की मौके पर मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें परिजनों ने बताया वह अपने पीछे चार बच्चों काजल (18), अंजलि (19), दीपक (13) और आदित्य (10) को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मृत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें