खटीमा। एचएनबी डिग्री कॉलेज के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार को शिक्षक दिवस पर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2024 में उनके शोध और अन्य शैक्षणिक कार्याें के लिए दिया जाएगा।
डॉ. सुरेंद्र को यह पुरस्कार इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गनाइज्ड रिसर्च, सेंटर फॉर स्मार्ट मॉडर्न कंस्ट्रक्शन, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया, द इंटेलिजेंट इंडियन और एल्सेवियर मेंडेली की ओर से संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा
मूल रूप से नैनीताल जिला के ओखलकांडा के नरतोला के रहने वाले डॉ. सुरेंद्र उत्तराखंड उच्च शिक्षा में वर्ष 2014 से गणित के प्राध्यापक के रूप अध्यापन का कार्य कर रहे है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकों ने बधाई दी है।
इससे पूर्व भी उन्हें बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवार्ड, बेस्ट रिसर्च अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय यंग साइंटिस्ट अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट अचीवर अवार्ड 2023, देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 और बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।