रुद्रपुर। अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. रमेश राम को मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान की ओर से जिला हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय शोध रत्न सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट सेवाओं, शोध कार्य सामाजिक अनुसंधान के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान प्रदान करने के लिए दिया गया है।