डा. ऐश्वर्य बाजपेई
गदरपुर। वार्ड छह निवासी डीके बाजपेई और ममता बाजपेई के बेटे . ऐश्वर्य बाजपेई ने डीएम सुपर स्पेशलिस्ट कर्डियोलॉजी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल काॅलेज में डा. बाजपेई का डीएम कार्डियोलॉजी में प्रवेश हो गया है। डाॅ. ऐश्वर्य इससे पूर्व एमडी मेडिसन से गोल्ड मेडिलिस्ट की परीक्षा पास कर हल्द्वानी मेडिकल कालेज में सीनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यरत थे। डीएम कार्डियोलॉजी में प्रवेश होने के बाद वे तीन वर्ष बाद हार्ट के सुपर स्पेशलिस्ट बनकर मरीजों की सेवा कर सकेंगे। उनकी पत्नी डाॅ. आकांक्षा बाजपेई मनोचिकित्सक से एमडी हैं।