फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तराखंड में फेल : अलका

Mon, 04 Mar 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेशाध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर रविवार को क्षेत्र के बैंतखेड़ी गांव में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर प्रदेश में फेल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी अलका पाल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज मणिपुर की घटना, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित तमाम मामलों में खामोश है।
उन्होंने कांग्रेसियों से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और नारी शक्ति लोकसभा चुनाव में अपने अपमान का बदला लेगी।
विज्ञापन

वहां विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, पार्वती देवी, भूपेंद्र कौर बेदी, शारदा, रखी, विमला, विद्या, संतोष, माया देवी, जानकी, कमलेश, रेखा, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें