बाजपुर। कोलकाता में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या से नाराज शहर के डॉक्टरों ने मंगलवार को काले फीते बांधकर विरोध जताया। उन्होंने आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। चिकित्सा संगठन के आह्वान पर उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बाहों पर काले फीते बांधकर कार्य किया। सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना निंदनीय है। वहां पर डॉ. विनय यादव, डॉ. रशीदा, डॉ. तय्यब, डॉ. नवीन, डॉ. एकता तिवारी, डॉ. महक आलम समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद