फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चिकित्सकों को खुद करनी पड़ी अस्पताल में सफाई

Fri, 15 Dec 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सफाई कर्मियों के नहीं आने पर झाडू लगाते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। चिकित्साधिकारी के साथ हुए विवाद के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी एवं वार्ड ब्वाय कार्य बहिष्कार पर रहे जिस कारण अस्पताल के डॉक्टरों को ओपीडी के बाद अपने-अपने कक्ष एवं अस्पताल परिसर की सफाई करनी पड़ी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात इमरजेंसी में सर्जन डॉ. पुनीत बंसल की ड्यूटी थी। रात में गंभीर हालत में एक मरीज लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने कर्मचारियों को इमरजेंसी रूम से बाहर बैठने के लिए कह दिया। इससे आक्रोशित कुछ कर्मचारी बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर नहीं आए और उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने बताया कि काम पर नहीं आने पर कर्मचारियों को काम पर लौटने का नोटिस दिया गया है। उधर, दोनों कर्मचारियों का कहना है कि उनके हाथों में दर्द था इस वजह से काम नहीं किया। सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया कि कोई कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहा। यदि कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें