बाजपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। डेंटल और नेत्र डॉक्टरों के पास उपकरण नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी।
शुक्रवार को डीएम ने इमरजेंसी, दवाई स्टोर, मरीज वार्ड सहित अन्य कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया। मरीजों से भी बातचीत की। इस दौरान सीएचसी में डेंटल और नेत्र सर्जन डॉक्टरों के पास उपकरण नहीं मिले। जिस पर अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल को तत्काल आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बजट होते हुए भी जरूरी सामान नहीं मंगाया जा रहा है। अस्पताल में जेनरिक दवा उपलब्ध नहीं होने पर सीएमएस डॉ. पंकज माथुर को टीम गठित कर तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती होने तक काशीपुर के डॉक्टर को सप्ताह में दो दिन भेजने के निर्देश दिए। अस्पताल की सफाई महिलाओं कर्मियों डीएम के समक्ष मानदेय की समस्या को रखा। जिस पर डीएम ने सफाई कर्मियों का मानदेय चार हजार से छह हजार रुपये प्रति माह किए जाने का भरोसा दिया।