सितारगंज। मौसम विभाग के जारी अलर्ट को देखते हुए जिलेभर में बाढ़ एवं आपदा से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैगुल जलाशय, कैलाश नदी और नानकसागर बैराज का निरीक्षण किया। डीएम ने विभिन्न बाढ़ संभावित एवं भूमि कटाव वाले क्षेत्रों का मुआयना कर सिंचाई अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए आगणन तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम उदयराज सिंह के बैगुल जलाशय के निरीक्षण के दौरान सिंचाई खंड सितारगंज के ईई बीसी नैनवाल ने बताया कि डैम से पहले नदी के प्रवाह क्षेत्र में अत्यधिक सिल्ट जमा होने के कारण नदी का बहाव अवरुद्ध हो गया। इससे नदी ने अपना रास्ता बदल दिया और नाले में मिल गई है। इससे कुछ गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। नदी में रिवर ट्रेनिंग की आवश्यकता है। इस पर डीएम ने ईई को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम चीकाघाट गांव में कैलाश नदी पहुंचे। यहां भी रिवर ट्रेनिंग के काम न होने के कारण हो रहे कृषि भूमि भू कटाव को रोकने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा।
उन्होंने कृषि भूमि कटाव की फोटो एवं वीडियोग्राफ समेत समस्त डाटा रिपोर्ट में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। डोहरी गांव के निकट कैलाश नदी से हो रहे भू कटाव का भी मौका मुआयना किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन मानकों के अंतर्गत सुरक्षात्मक कार्यों के आगणन तैयार कर आपदा प्रबंधन कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। नानकसागर के निरीक्षण के दौरान पूर्व में चिन्हित एवं आवंटित स्थान पर ही बोटिंग कराने और प्रतिबंधित क्षेत्र में बोटिंग न कराने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर बोट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहां एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, ईई बीसी नैनवाल, सिंचाई विभाग यूपी के ईई सुरेंद्र पाल सिंह, सहायक अभियंता रविंद्र कुमार आदि थे।
डीएम ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में लगाई हाजिरी
सितारगंज। डीएम उदयराज सिंह ने ऐतिहासिक गुरुद्वाराश्री नानकमत्ता साहिब के हरमिंदर साहिब दरबार में मत्था टेका और अरदास की। उन्होंने पवित्र पंजा साहिब के दर्शन किए और राज्य व जिले में चहुंमुखी विकास, सुख शांति, खुशहाली के साथ ही आपदा से बचाव की कामना की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सदस्यों ने डीएम को सरोपा देकर सम्मानित किया। डीएम ने कमेटी सदस्यों से गुरुद्वारासाहिब के इतिहास की भी जानकारी ली। वहां एसडीएम तुषार सैनी, डायरेक्टर गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, गुरुद्वाराप्रबंधक कमेटी के प्रभारी प्रबंधक सुखवंत सिंह भुल्लर, जगजीत सिंह आदि थे।
-14एसटीजी01पी: सितारगंज के डोहरी गांव में कैलाश से भूमि कटाव की सिंचाई अधिकारियों से जानकारी ल