फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

विज्ञापन
काशीपुर में हवाई आतिशबाजी का नजारा। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों-दुकानों को रंगबिरंगी रोशनी वाली झालरों से सजाया गया। अतिशबाजी का क्रम देर रात तक चलता रहा। पटाखों के दम घोटू धुएं की परत स्पष्ट नजर आ रही थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात लोगों न मित्रों-रिश्तेदारों को मिठाई व गिफ्ट बांटकर दीपावली धूमधाम से मनाई। घरों को रंगबिरंगी रोशनी वाली बिजली की झालरों से सजाया गया जिससे नगर रोशनी की चादर ओढ़े नजर आया। त्योहार पर महंगाई का असर भी साफ नजर आ रहा था। घरों के अंदर और बाहर बिजली की रोशनी की गई। बच्चे फुलझड़ी छोड़ व रॉकेट चलाकर खूब मस्ती कर रहे थे। पटाखे चलाने से बारूद के धुएं से वातावरण दम घोटू हो रहा था। देर रात तक पटाखे चलाने की आवाजें गूंजती रहीं। मंदिरों को भी सजाया गया था।
धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली त्योहार
बाजपुर/केलाखेड़ा। दीपावली पर्व क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का विधिवत पूजन किया। महिलाओं ने रंगोली बनाकर और अन्य तरीकों से घरों को सजाया। सोमवार देर रात तक लोगों ने खूब आतिशबाजी की। इस दौरान पूरा शहर रोशनी से जगमग रहा। दीपावली पर लोगों ने मिठाई, खेल खिलौने, बर्तन सहित अन्य सजावटी सामानों की खरीदारी की। बाजार में काफी रौनक देखने को मिली। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों और ई-रिक्शों को निर्धारित स्थानों पर ही रोका जिससे नागरिकों को जाम से निजात मिली। इधर केलाखेड़ा में भी दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें