फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त ढेला पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

Fri, 11 Aug 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। डीएम उदयराज सिंह ने एनएच–74 के किमी 152 पर सरवरखेड़ा के पास ढेला नदी का बहाव बदलने से पुल के क्षतिग्रस्त अप्रोच मार्ग का बृहस्पतिवार देर शाम स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को दिन–रात काम करते हुए दो से तीन दिन के भीतर एक साइड खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने एक साइड का काम पूरा होने तक यातायात को डायवर्ट रखने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। उन्होंने नदी की धारा को नियंत्रित कराने के लिए एनएच के अधिकारियों को सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए कहा। साथ ही हेमपुर स्माइल से रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के लिए, खान–पान तथा रहने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने बाजपुर में हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित लेवड़ा नदी पुल सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ से बचाव लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। साथ ही सिंचाई विभाग अधिकारियों को नदी-नालों की सफाई करने के लिए कहा।


काशीपुर में प्रशासन ने इस तरह किया रूट डायवर्ट

- भारी वाहन : जसपुर की ओर से बाजपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी व नैनीताल जाने वाले केवीआर अस्पताल के सर्विस लेन से ठाकुरद्वारा-अलीगंज बॉर्डर- अलीगंज सर्विस लेन से फोर लेन से होकर बाजपुर, रूद्रपुर, हल्द्वानी व नैनीताल जाएंगे।
विज्ञापन


- हल्के वाहन :
जसपुर की ओर से बाजपुर, रूद्रपुर, हल्द्वानी व नैनीताल जाने वाले केवीआर सर्विस लेन से मंडी चौकी, टांडा तिराहा, टांडा चौराहा से अलीगंज रोड होकर अलीगंज फ्लाई ओवर के सर्विस लेन से फोर लेन होते हुए बाजपुर, रूद्रपुर, हल्द्वानी व नैनीताल जाएंगे।

- भारी वाहन :
हल्द्वानी, रूद्रपुर व बाजपुर से आने वाले कुंडा, जसपुर, हरिद्वार व देहरादून जाने वाले अलीगंज फोर लेन फ्लाई ओवर के सर्विस लेन से होकर अलीगंज बॉर्डर से ठाकुरद्वारा से सूर्या चौकी से केवीआर अस्पताल के सर्विस लेन से होकर कुंडा-देहरादून की ओर जाएंगे।
विज्ञापन


- हल्के वाहन : हल्द्वानी, रूद्रपुर व बाजपुर से आने वाले जसपुर, हरिद्वार को जाने वाले अलीगंज सर्विस लेने से होकर टांडा चौक, टांडा तिराहा, मंडी चौकी, केवीआर सर्विस लेन से फोर लेन होकर कुंडा देहरादून जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें