सितारगंज। नगर के वार्ड नंबर पांच के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को सभासद रवि रस्तोगी ने गर्भवतियों सहित छह माह से तीन साल तक के बच्चों को अनुपूरक पोषाहार बांटा। वहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी ओली, मीना नगदली, गंगा सनवाल, धना बोरा, मिथलेश देवी, फरीन और धनावति आदि थे।