फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पर्यावरण मित्रों को स्वास्थ्य रक्षक किट का वितरण

Tue, 10 Jun 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। गर्मी के मौसम में पर्यावरण मित्रों की सेहत और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए पर्यावरण मित्रों को स्वास्थ्य रक्षक किट का वितरण किया गया। सोमवार को पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर और पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा की मौजूदगी में 34 पर्यावरण मित्रों को स्वास्थ्य रक्षक किट का वितरण किया गया। मनोज गुंबर ने बताया किट में ग्लूकोस, ओआरएस, पुदीन हरा और अन्य स्वास्थ्य वर्धक सामग्री शामिल है जिसके सेवन से पर्यावरण मित्र खुद को फुर्तीला और निरोगी रख पाएंगे। इस मौके पर ईओ संजीव मेहरोत्रा, सुरेश खुराना, रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह, मुकेश चावला, अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, सलीम बाबा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें