फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रंचिंग ग्राउंड से एक लाख टन कूड़े का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने ट्रंचिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इस स्थान पर मिट्टी का भरान कर पौधरोपण व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बृहस्पतिवार शाम डीएम ने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता के लिए रुद्रपुर शहर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से लगभग एक लाख टन कूड़े का निस्तारण कर दिया गया है। लगभग ढाई एकड़ का क्षेत्र खाली हो गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों से डीएम ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड के कारण सड़क के किनारे गड्ढों से यहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही थीं। यहां क्रैश बैरियर लगाएं ताकि कोई दुर्घटना न घटे व यातायात भी प्रभावित न हो। इसके साथ ही जल निकासी के लिए पक्का ड्रेनेज बनाने के भी निर्देश दिए। वहां एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, एनएचएआई से सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें