फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सूखे कूड़े के निपटारे के लिए पहाड़गंज में बन रहा एमआरएफ सेंटर

Sun, 07 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए पहाड़गंज में एमआरएफ (मैटिरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। एमआरएफ सेंटर से सूखे कूड़े में पाए जाने वाले प्लास्टिक, कांच, लोहा आदि का सामान छंटनी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के 40 वार्ड से प्रतिदिन घर-घर 25 से 30 टन सूखा कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। पहाड़गंज में स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड (कूड़े का पहाड़) पर ही शहर भर का कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इसी स्थान पर नगर निगम की ओर से लगभग 23 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
कूड़े से निकलने वाले कागज, प्लास्टिक, कांच, लोहा आदि सामान को नगर निगम की ओर से बेचा जाएगा। इससे निगम की आय होने के साथ ही शहर से कूड़े का निस्तारण होगा। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि निगम की ओर से पहाड़गंज में एमआरएफ सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सिडकुल की परफेटी कंपनी की ओर से भी एमआरएफ सेंटर बनाए जाएंगे। नगर निगम की ओर से सेंटर बनाने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें