फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस से भिड़ा ट्रक, चालक ने गंवाई नौकरी

Fri, 29 Sep 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
चालक महेश पांडेय। -संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। सड़क दुर्घटना के बाद रोडवेज बस के क्षतिग्रस्त होने पर एक चालक ने प्रबंधन पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। चालक ने प्रबंधन पर अल्पवेतन कर्मचारियों पर द्वेष की भावना से कार्रवाई कर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

चालक महेश पांडेय ने आरोप लगाया कि ने 22 फरवरी को वह रुद्रपुर डिपो की बस में सवारियां लेकर लौट रहा था। गढ़मुक्तेश्वर के समीप एक्सीलेटर में समस्या आने के कारण बस को अनुबंधित ढाबे पर खड़ा कर दिया गया। सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर वह और परिचालक के बस को धीमी गति से रुद्रपुर के लिए निकले। जोया टोल से 500 मीटर पहले फ्लाईओवर पर चढ़ते हुए पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस को थाना रजतपुर जिला अमरोहा में खड़ा करवा दिया गया। बाद में बस को काठगोदाम कार्यशाला पहुंचाया गया।
चालक महेश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की विभागीय जांच में पाया गया कि बस की मरम्मत में कुल 13 लाख 85 हजार का खर्च आ । जांच में उन्हें पूर्णरूप से दोषी पाते हुए सभी देय रोकने के साथ तीन सितंबर को नौकरी से निकाल दिया गया। महेश ने बताया कि दुर्घटना से पहले भी में बस में आ रही समस्या के बारे में अधिकारियों को बताया गया था, लेकिन बस की मरम्मत नहीं की गई। विभागीय जांच में द्वेष कि भावना से कार्रवाई की गई
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि बस चालक खराब हालत में भी बस को चलाते रहे। यदि बस में समस्या आये तो उसे वहीं खड़ा कर दिया जाना चाहिए था। सवारियों को किस बस में बैठाया गया और वाहन खराब होने की जानकारी नही दी गई थी। इससे निगम को को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा व निगम की छवि भी धूमिल हुई। - महेंद्र कुमार, एआरएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें