काशीपुर। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गौड सभा में आयोजित हुई। बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष अलका पाल ने की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दीपक राठौर मुख्य रूप से मौजूद रहे। राठौर ने कहा कि रैली की सफलता को लेकर भाजपा सरकार बौखला गई है। सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली रैली में काशीपुर महानगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का संचालन मंसूर अली मंसूरी ने किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, इंदू मान, हरीश कुमार सिंह, महेंद्र लोहिया, उमेश जोशी, संदीप सहगल, अरुण चौहान, सुभाष पाल, अब्दुल कादिर आदि रहे। संवाद