पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने आईसीएआर के डीजी और कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव डाॅ. एमएल जाट से भेंट की। बैठक में अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजनाओं और कृषि विज्ञान केंद्रों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। डाॅ. एमएल जाट ने आश्वासन दिया कि विवि को शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार के कार्यों में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने अकादमिक, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 209वां स्थान प्राप्त करने पर पंतनगर विवि को बधाई दी।