फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों को आर्थिक राहत देने पर हुई चर्चा

Fri, 30 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। आपदा प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत दिलाने के उद्देश्य से एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान विधायक अरविंद पांडेय ने बैंक अधिकारियों से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने बैंक अधिकारियों से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने और उन्हें नियमानुसार राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य करने को कहा। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) कमल कुमार, राजेश पपने, रामा रावत, संजीव कुमार, नीरज मेहता, प्रीत सिंह, कमलेश कुमार, स्वदेश सक्सेना, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें