फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुर्गा मां के जयकारे से गूंजा दिनेशपुर

Sun, 28 Sep 2025 08:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत शनिवार को नगर में गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। समूचा नगर दुर्गा माई के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर सवार मां दुर्गा की झांकी थी। उसके पीछे इस्काॅन मंदिर रुद्रपुर, हरि मंदिर की झांकी, बंगाल की कीर्तन मंडली के कलाकारों के साथ श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा समूचे नगर का भ्रमण करती हुई दुर्गा मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विधायक अरविंद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, सीमा सरकार, उत्सव कमेटी अध्यक्ष रोहित मंडल, हिमांशु सरकार, अनादि मंडल, काजल राय, सुभाष व्यापारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें