फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा उप जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे जांच शुरू

Tue, 13 Feb 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा उप जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़।- संवाद
विज्ञापन
खटीमा। उप जिला अस्पताल में पिछले करीब 15 दिनों से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन सोमवार को फिर से चालू हो गई। पहले दिन 60 से अधिक लोगों ने डिजिटल एक्सरे करवाए।
विज्ञापन

खटीमा उप जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों की मैनुअल एक्सरे जांच हो रही थी। इसमें अधिक समय लगने के कारण मरीजों को असुविधा हो रही थी, जबकि कई मरीज निजी अस्पतालों में महंगी दरों पर डिजिटल एक्सरे करवा रहे थे। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, डिजिटल एक्सरे मशीन के दुरुस्त होने के साथ ही सिटी स्कैन मशीन भी सही कर दी गई है। अब मरीजों को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें