फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन पर लगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर

Tue, 10 Nov 2026 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) के निर्देश पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित शिविर में करीब तीन दर्जन पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक सीपी वर्मा ने पेंशनरों के प्रमाणपत्र तैयार कराने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अब पेंशनरों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहां सेवानिवृत्त पेंशन एसोसिएशन के संजय नंदा, मदन पाल सिंह, शेर सिंह, सुदर्शन विश्वकर्मा, स्टेशन प्रबंधक तेजपाल सिंह, सीटीआई कनिका प्रसाद, संजय राय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें