फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीआईजी ने भारामल मंदिर में का किया निरीक्षण

Thu, 25 Jan 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
भारामल मंदिर में घटनास्थल का मुआयना करते डीआईजी योगेंद्र रावत।
विज्ञापन
खटीमा। भारामल मंदिर के महंत श्रीहरिगिरि महाराज और सेवादार रूप सिंह बिष्ट की हत्या की जांच को लेकर बुधवार को डीआईजी योगेंद्र रावत और एसएसपी डॉ. मंजनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने जांच में जुटी पुलिस टीमों की अब तक के कार्य की समीक्षा की। एसएसपी ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा किया।
विज्ञापन

सुरई रेंज के दूरस्थ जंगल में स्थित भारामल मंदिर में चार अक्तूबर की मध्यरात्रि को नकाबपोश बदमाशों ने श्रीहरिगिरि महाराज व उनके सेवादार रूप सिंह बिष्ट की हत्या कर दी थी। हमले में दो सेवादार नन्हे और जग्गू उर्फ जगदीश ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
बुधवार दोपहर को डीआईजी योगेंद्र रावत व एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी अचानक खटीमा पहुंचे। इसके बाद भारामल मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने दानपत्र के स्थान और नन्हे व जग्गू के सोने की जगह को भी देखा।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईजी ने झनकईया थाने में समीक्षा करते हुए सभी टीमों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। दोहरे हत्याकांड के जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। वहां पर एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, एएसपी वीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें