पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में धानुका एग्रीटेक की ओर से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में चुनौतियां व अवसर विषय पर एक दिनी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने धानुका एग्रीटेक के आरएंडडी अध्यक्ष डाॅ. एएस तोमर के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं परियोजनाओं के वित्त पोषण में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने विवि के अन्य एल्युमिनाई से भी भागीदारी की अपेक्षा की।
निदेशक शोध डाॅ. एएस नैन ने कहा कि विवि और धानुका के बीच करार के तहत प्रशिक्षण दिया गया। डीन सीएबीएम डाॅ. आरएस जादौन ने कृषि व्यवसाय प्रबंधन पर प्रकाश डाला। वहां डाॅ. पीके सिंह, डाॅ. जेपी जायसवाल, डाॅ. सुभाष चंद्र, डाॅ. धीरेंद्र सिंह, डाॅ. प्रमोद मल्ल, डाॅ. आशुतोष सिंह आदि थे।