फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, खरीदारों की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
बर्तनों की दुकान पर उमड़ी खरीदारों की भीड़। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ है। सराफा, घरेलू उपयोग के सामान और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों को भीड़ रही। बिजली की सजावटी दुकानों और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

बाजार में शनिवार को खरीदारों की भीड़ रही है हालांकि बाजार में महंगाई की मार का असर देखा गया। बाजार में दुकानों पर शनिवार को खरीदार खूब उमड़े। सूखी मिठाइयों, ड्राइफ्रूट्स, नमकीन, बिस्कुट और गिफ्ट पैक की दुकानों पर खूब बिक्री रही। लोग मोमबत्ती, अगरबत्ती, झाड़ू, बिजली की झालर की भी जबरदस्त बिक्री रही। फूल मालाओं और खुली रुई, मिट्टी के दीये तक बिक रहे थे। सराफा और घरेलू उपयोग वाली सामग्री की खरीदारी के लिए ग्राहकों की खासी भीड़ रही। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सेठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों में बाजार बिल्कुल ठंडा रहा। इस बार छोटे कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक देखी जा रही है।
धनतेरस पर आकर्षक ढंग से सजाया गया बाजार
सुल्तानपुरपट्टी। पुराने रामलीला ग्राउंड में सजी बर्तनों की दुकानों पर लोगों ने शनिवार को जमकर खरीदारी की। लोगों ने भगवान लक्ष्मी-गणेश के चित्र वाले सोने, चांदी के सिक्के भी खरीदे। भगवान धन्वंतरि की जयंती पर धर्मावलंबी धनतेरस का त्योहार मनाते हैं। लोग अपने घर-परिवार की हर जरूरती बर्तन, पूजन सामग्री, मिठाई, सोने-चांदी, भगवान की प्रतिमा, सजावट सामग्री खूब खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें