फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धैर्य डांगी का भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग में चयन

Thu, 23 Jul 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। युवा निशानेबाज धैर्य डांगी ने एक सफलता हासिल की है। उनका चयन भारत की पहली स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग (एसएसपीएल) में हुआ है। बीती 21 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित ऑक्शन में मुंबई टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। धैर्य 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग में उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस लीग में देश की आठ फ्रेंचाइजी टीमें भाग ले रही हैं। धैर्य दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्र हैं और वहीं अभ्यास करते हैं। धैर्य पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें