नानकमत्ता में प्रभात फेरी निकालते श्याम भक्त। संवाद
नानकमत्ता। श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। चंपा देवी सनातन धर्म मंदिर की प्रबंधक कमेटी की ओर से छह अप्रैल को श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में नगर में प्रभात फेरी निकली, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। वहां पर मंदिर के पुजारी पंडित राधाबल्लभ पंतोला, सक्षम गोयल, रमेश गंगवार, गौरव सिंघल, मनोज गर्ग, अंकुर सिंघल, सोनू पंतोला, दीपक गुप्ता, थे।